आशा अधिकार मंच के नये प्रदेश अध्यक्ष बने संतोष पाण्डेय
यूपी,बस्ती। आशा अधिकार मंच की हुई आकस्मिक बैठक में आशा अधिकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी व्यस्तता के मध्येनजर संगठन की मजबूती व आशाओं की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के प्रदेश विस्तार मंत्री संतोष पाण्डेय को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
ज्ञात हो कि अपनी व्यस्तता संगठन के नियमों के मद्देनजर श्री पाण्डेय ने बीते एक माह पूर्व अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था किन्तु उनका त्याग पत्र संगठन के पदाधिकारी व सदस्य स्वीकार नहीं कर रहे थे। ऐसे में संगठन की एक आकस्मिक बैठक आहूत कर श्री पाण्डेय ने अपनी परिस्थितियों से अवगत कराते हुए कहा कि जनता सहित हम सबकी बात सदन में उठाकर समस्या समाधान हेतु आगामी विधानसभा चुनाव में सहभाग करने जा रहे हैं। ऐसे में जहां एक तरफ समयाभाव रहेगा वहीं प्रत्याशी के तौर पर संगठन की बैठक में रहना उचित नहीं होगा। हम न तो संगठन से दूर जा रहे हैं न आपसे हमारी प्राथमिकता में किसानों, नौजवानों संग आशा व संविदा कर्मियों को न्याय दिलाना रहेगा जनता का आशीर्वाद मिला तो मैं जिला सहकारी व सहारा बैंक व सेवी के मध्य फंसे जनता के पैसे को दिलाने के साथ साथ छुट्टा जानवरों से कृषि फसलों को सुरक्षित कराने का काम करूंगा। संगठन के प्रदेश संरक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि आप संगठन के संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर अपने परामर्श देते रहे उन्होंने श्री संतोष पाण्डेय का नाम नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्रस्तावित किया। जिसे सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
इस मौके पर आशा व आशा संगिनी ने पुष्प गुच्छ देकर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुदामा ने मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर नये अध्यक्ष को आने वाले दिनों में आशाओं की निराशा दूर करने की शुभकामना दिया।
