शिक्षाविद रहे डॉ0 हरिहर प्रसाद पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर मेडिकल कैंप का आयोजन
कप्तानगंज के पिकौरा सानी स्थित इंदिरा भवन पर होगा आयोजन
नागरिक सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र के 5 प्रतिभावान लोगों को किया जाएगा सम्मानित
यूपी, कप्तानगंज, बस्ती।इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक एवं इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे शिक्षाविद डा0 हरिहर प्रसाद पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 6 जनवरी 11 बजे मेडिकल कैंप एंव नागरिक सम्मान का आयोजन किया गया है। जो कप्तानगंज के पिकौरा सानी स्थिति इंदिरा भवन से सम्पन्न होगा।
इंदिरा चैरिटेबल सोसायटी की प्रबंधक ज्योति पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मेडिकल कैंप व सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले नागरिकों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। मेडिकल कैंप में कोविड-19 के नियमों के पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक बस्ती मंडल मनोज कुमार द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक बस्ती मंडल ओम प्रकाश मिश्र रहेंगे। सोसाइटी की तरफ से कोविड के मद्देनजर हेल्प डेक्स भी स्थापित किया जाएगा जो विभिन्न जगहों पर कैम्प के माध्यम से अनवरत चलता रहेगा।
