बस्ती पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राना नागेश प्रताप सिंह ने किया स्वागत

 बस्ती। भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत कर उनसे मुलाकात की तथा उनसे जीत का मंत्र भी लिया। बता दे सोमवार को बस्ती पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपा नेता व कप्तानगंज विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे राना नागेश प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे जीत का मंत्र भी लिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी ने उनका परिचय कराया तथा बताया कि भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह आज हजारों समर्थकों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। वहीं बातचीत के दौरान भाजपा नेता राना कृष्ण किंकर सिंह ने बताया कि जिस तरह से आज के कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा है, उससे यह तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वही जाते-जाते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें जीत का मंत्र भी दिया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.