सपा जिला कार्यकारिणी, प्रकोष्‍ठों के विधानसभा कप्तानगंज के युवा नेता अभिषेक पाठक बने अध्यक्ष

 सपा जिला कार्यकारिणी, प्रकोष्‍ठों के विधानसभा कप्तानगंज के युवा नेता अभिषेक पाठक बने अध्यक्ष

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अनुमोदन में युवा नेता अभिषेक पाठक को समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी विधानसभा अध्यक्ष कप्तानगंज के पद पर नियुक्त किए गए। इस मौके पर समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा नेता पाठक का फूल माला से स्वागत कर बधाइयां दिया। लोगो ने बताया कि पार्टी के इस निर्णय से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को शक्ति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर अतुल चौधरी, श्याम नारायण,सिद्धार्थ सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, राजाराम यादव,अनीश शुक्ला महजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.