ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार-पं0 अशोक शुक्ल

 ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार-पं0 अशोक शुक्ल

यूपी, बस्ती। जिले में ब्राह्मण महासभा परिसर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की 22 वें स्थापना दिवस मनाया गया। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0 अशोक शुक्ल ने क‌हा कि ब्राह्मण की भूमिका समाज की संरचना में महत्वपूर्ण है। ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि संस्कार है। इसी संस्कार पर सनातन धर्म मर्यादित है। समाज की एकजुटता ही अपनी तथा समाज की रक्षा कर सकती है। संस्कारों के अभाव में आज ब्राह्मण की स्थिति गिरती जा रही है इसके लिये हमें संस्कारयुक्त कर्तव्य पथ पर आगे आना होगा।

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि महासभा की स्थापना समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना, परिसर में भगवान परशुराम मन्दिर की स्थापना, आध्यात्मिक शिक्षा देकर चरित्र एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना, विद्यालय की स्थापना कर समाज को शैक्षिक उत्थान करना है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमापति मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म के उत्थान के लिये संस्कृत भाषा का उत्थान आवश्यक है। संस्कृत भाषा जिसे देववाणी कहा जाता है आज समाप्त होती जा रही है। इसके उत्थान के लिये महासभा परिसर में संस्कृत विद्यालय प्रारम्भ हो तथा वेद व कर्मकाण्ड की शिक्षा प्रारम्भ करायी जाए।कार्यक्रम को संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी, राम दुलारे पाठक, डॉ0 विरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एसएन शुक्ल आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय , अतुल शुक्ल, राधेश्याम पाण्डेय, बृज नन्दन मिश्र, राम बिहारी तिवारी, कृष्ण बिहारी तिवारी, विनोद कुमार शुक्ल, नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय, कोला पाण्डेय, सुबाष चन्द्र मिश्र, शत्रुध्न मिश्र, संजय कुमार शुक्ल, आलोक मिश्र, बाल मुकुन्द पाण्डेय, अनुराग शुक्ल, शिवम् उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.