31 मई को विशेश्वरगंज में होगी कांग्रेस की मासिक बैठक
आनन्दधर द्विवेदी
दुबौलिया, विकासखंड के ग्राम पंचायत विशेश्वरगंज (शिवाय होटल) में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक 31 मई को आयोजित की गई है। यह जानकारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिनाथ द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
ब्लॉक अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और संगठन विस्तार पर विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

