दुबौलिया ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया गया पौधरोपण अभियान
(आनन्द धर द्विवेदी)बस्ती। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुबौलिया विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सिकटिहवा, गोविंदपारा, सांडपुर, लक्ष्मणपुर, सवई परसन, सरेया बक्सी, पकड़ी चौहान, रमवापुर राजा, दुबौलिया, सिंगहाराजा,चुईल बाबू, बैरागल तथा चकोही सहित कई ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए गए।
पौधरोपण कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य का आधार भी हैं। सभी ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।


