बस्ती जिले में तमाम झंझावतों के बीच संपन्न हुई टीईटी परीक्षा, 3131 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बता दें उत्तर प्रदेश के शिक्षक पात्रता परीक्षा तमाम झंझावतों के बीच आज शांति पूर्वक निपट गई, वहीं बस्ती जनपद में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक के लिए कुल 28992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें प्रथम पाली में 17664 शामिल हुए तथा 1919 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे वहीं द्वितीय पाली में कुल 11328 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए उसमें से 1212 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जनपद में कई जगहों पर बच्चों ने बवाल काटा उनका कहना था कि विद्यालय का गेट 9:30 बजे बंद कर दिया गया उसके बाद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया जिसके चलते जनपद में कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।
