मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन
समाज में सुव्यवस्थित तरीके से जीवन यापन करने के लिए सरल और शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है,जब व्यक्ति शिक्षित होता है तो वह समाज का विकास करता है, क्षेत्र का विकास करता है,राष्ट्र का विकास करता है।
ऐसी मनोधारणा रखने वाले मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पाण्डेय ने शिक्षा के क्षेत्र में कप्तानगंज विकासखंड को अग्रणी बनाया।
आज विद्यालय के संरक्षक श्री पाण्डेय द्वारा विद्यालय में अभिलाषा महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
पूरा पंडाल अतिथियों व अभिभावकों,बच्चों सहित क्षेत्र के पत्रकारों से भरा हुआ था।
कार्यक्रम की रूपरेखा व्यवस्था प्रमुख देवा यादव के द्वारा बनाई गई।
जिसमें स्वागत गीत, बिरहा, लोकगीत, डांडिया, गुजराती गीत, पंजाबी गीत, लोकगीत, व समाज को एक अच्छी दिशा देने के लिए आज के नेता, दहेज प्रथा, पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां सहित अन्य नाटक प्रस्तुत किए गए।
बच्चों द्वारा जब दहेज प्रथा पर आधारित नाट्य कला को प्रस्तुत किया जा रहा था तो उसमें दहेज के लोभी ने बहू से दहेज के लिए लगातार मांग करते हुए दिखाया गया और जब लड़की के माता-पिता दहेज की पूरी रकम अदा नहीं कर पाते तो अंत में ससुराल वाले उसकी बेटी को जान से मार देते हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये इस मार्मिक चित्रण ने पांडाल में उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
विद्यालय के संरक्षक हरिशंकर पाण्डेय ने दहेज प्रथा के इस मार्मिक रंगमंचीय कार्यक्रम के संदर्भ में संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बेटियों को शिक्षित करना और उन्हें सशक्त बनाना, हम सबकी जिम्मेदारी है यदि हम बेटियों को पढ़ा लिखा कर एक मुकाम तक पहुंचाएंगे तो धीरे-धीरे इस श्राप प्रथा यानी दहेज प्रथा का अंत जल्द ही हो जाएगा।
दुर्भाग्य की बात यह है कि दहेज से पीड़ित बेटी, एक सास रूपी माँ और ननद रूपी बेटी से ही पीड़ित होती है, यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है जबकि सभी किसी न किसी के घर की बेटियां हैं।
समाज से दहेज प्रथा की समाप्ति के लिए बेटियों को पढ़ाना और आगे बढ़ाना यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए, कार्यक्रम में आने के लिए सभी का अभिनदंन किया।
इस मौके पर अरविंद मिश्रा, अनिल तिवारी, कृष्ण कुमार चौधरी, योगेश मिश्रा, विवेक मिश्र, प्रमोद ओझा, अनिल उपाध्याय, हृदय राम यादव, राकेश दूबे, रक्षा राम यादव, जगराम, बृजेश गुप्ता, बृजेश तिवारी, सत्यदेव शुक्ला, शक्ति शरण उपाध्याय, अजीत कुमार, विजय कुमार शर्मा एवं विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्य कुंदन मणि त्रिपाठी, हरीश चंद्र त्रिपाठी, अशोक चौधरी, जारा खान, फरीद खान, पूनम यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
