पूर्व प्रमुख के पति पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

पूर्व प्रमुख के पति पर हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार




यूपी, बस्ती। जिले में बनकटी  ब्लाक के पूर्व प्रमुख  नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह पर रविवार को बनकटी बाजार में जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद चार आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें भरवलिया निवासी विवेक पाल उर्फ सनी पाल, आकाश पाल, सत्येंद्र पाल उर्फ गब्बर पाल व विवेक पाल उर्फ विक्की शामिल है।

मामले में पुलिस ने सात नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, छिनैती, मारपीट समकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाकी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल के भतीजे रामायण सिंह निवासी महादेवा ने तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार को जितेंद्र सिंह अपने ड्राइवर राहुल के साथ कार में बैठकर देईसांड़ कस्बे से वापस घर जा रहे थे। बनकटी कस्बे के उपाध्याय मार्केट के सामने पहुंचने पर गाड़ी के सामने ट्रक लगवाकर साजिश के तहत रोक दिया। जिसके बाद गाडी से उन्हें उतारना चाहा। कमयाब न होने पर हाकी व राड से कार का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की नीयत से जितेंद्र सिंह को बाहर खींच लिया और लोहे की राड व हॉकी, डंडा व बल्ला से सभी उन पर हमलावर हो गए और मार पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे अचेत होकर वहीं गिर गए। मरा समझ कर हमलावरों ने जितेंद्र सिंह के गले में पहनी सोने की मोटी चेन व मोबाइल तथा ड्राइवर राहुल की मोबाइल भी उठा ले जाने आदि का आरोप है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.