लेखपाल की भर्ती के लिए करें आवेदन




लेखपाल की भर्ती के लिए करें आवेदन,ऑनलाइन आवेदन के लिए बेबसाइट पर जाकर लें पूरी जानकारी

upsssc.gov.in 


लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में राजस्व लेखपाल की बड़ी भर्ती होने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने बुधवार को 8085 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन सात से 28 जनवरी तक होंगे। आवेदन वही अभ्यर्थी कर पाएंगे, जो इंटरमीडिएट या अन्य समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हों और आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 में शामिल हुए हों।

आयोग की ओर से कहा गया है कि राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड आयाेग स्तर से जांच के अधीन है व सशर्त श्रेणियों के अभ्यर्थियों के प्रकरण में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, तब तक इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयोग की ओर होने वाली विभिन्न मुख्य परीक्षाओं में आवेदन की सशर्त अनुमति इस प्रतिबंध के साथ रहेगी कि ऐसे अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्टिंग व चयन संबंधी कार्यवाही आयोग की ओर से की जा रही जांच परिणाम के अधीन होगी। 

भर्ती के लिए सिर्फ आयाेग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर आनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.