बभनान हर्रैया तिराहे पर दो पक्षों के विवाद में दो बाइक आग के हवाले,जांच में जुटी पुलिस

बभनान हर्रैया तिराहे पर दो पक्षों के विवाद में दो बाइक आग के हवाले,जांच में जुटी पुलिस



यूपी, बस्ती। जिले में बभनान कस्बे के हर्रैया तिराहे पर बुधवार शाम दो पक्षों में विवाद को लेकर दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। थोड़ी ही देर में दोनों बाइक जलकल नष्ट हो गईं। घटना के बाद आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर विवाद करने वाले लोग भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले।

बुधवार शाम पांच बजे के आसपास दो बाइकों से जा रहे लोगों को कुछ लोगों ने दौड़ा लिया। इसके बाद युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। इसी बीच एक युवक ने कुल्हाड़ी से बाइक की टंकी पर वार करके उसमें आग लगा दी। इसके बाद वहीं कुछ दूरी पर पड़ी दूसरी बाइक को भी आग लगा दी। थोड़ी ही देर में दोनों बाइक धू-धू कर जलने लगीं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर जली हुई ठेले पर लादकर चौकी पर भिजवाया। घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि एक पक्ष के लोगों की ओर से कुछ दिन पूर्व ही दूसरे समुदाय के युवक से विवाद हुआ था। तभी से दूसरा पक्ष खार खाए हुए था। वह अपने लोगों के साथ कस्बे के हर्रैया तिराहा पर पहले से ही इंतजार कर रहा था जैसे ही उस पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो दौड़ा लिया। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार ने बताया कि जलाई गई दोनों बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मौके पर पहुंच कर घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.