कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण नही मिली कुश्ती (दंगल) की अनुमति
नगर संवाददाता:शकील खान
यूपी, बस्ती। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुश्ती कराने की अनुमति पत्र को निरस्त कर दिया।
नगर क्षेत्र के खुटहन में 12 और 13 जनवरी को कुश्ती/दंगल का आयोजन करवाने के लिए प्रसिद्ध पहलवान बाबा मनीराम दास हनुमानगढ़ी अयोध्या ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 06 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बस्ती द्वारा शांति पूर्वक कार्यक्रम आयोजन हेतु संस्तुति की गई थी लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते वर्तमान में कोविड प्रोटोकॉल/ओमीक्रोन वैरिएंट के दृष्टिगत एवं उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों/निर्देशों के क्रम कुश्ती बिना एक दूसरे के हाथ मिलाए, बिना शरीर स्पर्श के संभव नहीं है।
प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए कुश्ती की अनुमति दिया जाना उचित नहीं है।
कुश्ती/दंगल की अनुमति हेतु प्रस्तुत प्रार्थना पत्र 6 जनवरी को उपजिला मजिस्ट्रेट ने 10 जनवरी 2022 को निरस्त कर दिया गया।
बाबा मनीराम दास व ओठघनपुर के वर्तमान प्रधान ने कहा ऐसी परिस्थिति में कुश्ती उक्त तिथियों पर नहीं हो पाएगी। यदि भविष्य में इसकी अनुमति मिलती है तो कुश्ती कराने का विचार किया जाएगा।
