राजकुमार जायसवाल बने सहायक समीक्षा अधिकारी,लोगों ने दी बधाई

राजकुमार जायसवाल बने सहायक समीक्षा अधिकारी,लोगों ने दी बधाई



बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लाक के धरमूपुर निवासी मस्तराम जायसवाल के पुत्र राजकुमार ने अपनी मेहनत एवं लगन से हाई कोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर गांव व क्षेत्र का मान बढ़ाया।

      राजकुमार शुरू से ही पढ़ने में होनहार थे, वह गांव में रहकर 12वीं तक पढ़ाई की, राजकुमार के पिता मस्तराम एक किसान है मेहनत मजदूरी कर राजकुमार को बारहवीं तक पढ़ाया था। राजकुमार ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद में रहकर की।

उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपने पढ़ाई का खर्चा उठाया और फैजाबाद में ही रह कर तैयारी करते रहे, जनवरी 2022 में हाई कोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के परीक्षा दिए, 08 अगस्त को उन्हें नियुक्ति पत्र मिला।

    राजकुमार ने अपने सफलता के पीछे अपने माता-पिता गुरुजनों का आशीर्वाद बताया।

इस मौके पर धरमूपुर के प्रधान प्रतिनिधि दिलीप यादव, सिया राम,जय प्रकाश सिंह, दुर्गा प्रसाद, आदि ने राजकुमार को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.