हाइवे पर ट्रेलर से टकराई बाइक,मोटर साईकिल चालक गंभीर रूप से घायल
यूपी,बस्ती। कप्तानगंज चौराहे पर शनिवार रात एक ट्रेलर खड़ी थी जिसमे पीछे से बाइक सवार की अचानक टक्कर हो गई।
जिसमे मोटर साईकिल के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने आनन फानन घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय राजन विश्वकर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी रतास उर्फ कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर व क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।
