अडाणी के शेयर्स में गिरावट से LIC को 50 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान,जानें पॉलिसी होल्डर्स पर इसका क्या असर
अडाणी ग्रुप के शेयरों में LIC का 24 जनवरी को टोटल इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 81,268 करोड़ रुपए थी,जो 24 फरवरी 2023 को गिरकर 32 हजार के करीब आ गई है। इस हिसाब से LIC को अडाणी ग्रुप में निवेश से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन जानकारों की मानें टौ गिरावट का LIC पॉलिसी होल्डर्स पर असर नहीं पड़ेगा। IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि इसका एलआईसी पॉलिसी होल्डर्स पर असर न के बराबर ही रहेगा। एलआईसी ने अपने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट का सिर्फ 1% ही अडाणी ग्रुप में निवेश किया है। ऐसे में अगर आगे भी अडाणी ग्रुप के शेयर्स में गिरावट जारी रहती है, तब भी पॉलिसी होल्डर्स को मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पर आधा या एक पर्सेंट से ज्यादा का अंतर नहीं आएगा। ऐसे में पॉलिसी होल्डर्स का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए अगर आपने भी एलआईसी की पॉलिसी ली है तो पूरी तरह से निश्चिंत रहें, आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है।

