एसडीएम हरैया के निर्देश पर घूर गड्ढे की जमीन को कराया गया खाली
सरकार द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती के साथ सरकारी जमीन से अवैध कब्जा लगातार हटाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद के निर्देश के क्रम में गौर ब्लॉक के ढोढरी ग्राम पंचायत में घूर गड्ढे की जमीन को अवैध कब्जे से तहसील प्रशासन ने मुक्त कराया।
नायब तहसीलदार निखिलेश चौधरी की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा हटवाया गया।
अवैध कब्जे के खिलाफ लगाकर चल रही कार्यवाही से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
तहसील प्रशासन ने उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र के निर्देश पर घूर गड्ढे की जमीन को खाली करवाया।
