सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रतराय समेत आठ पर दर्ज हुआ मुकदमा
सीतापुर। सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा तथा उनकी पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जालसाजी कर 51 लोगों के एक अरब से अधिक रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर सहारा निवेशक पिछले 53 दिनों से के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे थे।
नवल किशोरी मिश्रा की तहरीर पर सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा, उनकी पत्नी स्वप्ना राय सहित प्रबंध निदेशक सहारा कपूरथला ओपी श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, राणा जिया, डीके श्रीवास्तव, रोमीदत्ता व प्रदीप श्रीवास्तव पर धारा 420 के तहत संवाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

