परसरामपुर पुलिस ने 480 ग्राम नाजायज गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बस्ती। परसरामपुर पुलिस टीम ने बुधवार को 480 ग्राम नाजायज गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमर कुमार यादव को पुलिस ने बृहद ग्राम कुसमौर घाट के रास्ते पर ग्राम हड़ही के पास से गिरफ्तार कर परसरामपुर थाने पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष रामेश्वर यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में लगातार अभियुक्तों की धरपकड़ की जा रही है,इसी क्रम में आज पुलिस टीम ने परसरामपुर थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के पास से 480 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही इस बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष परसरामपुर ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

