बस्ती: नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप कहा, दहेज कम लाने पर मारपीट कर घर से निकाला

 नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप कहा, दहेज कम लाने पर मारपीट कर घर से निकाला

बता दें बभनान क्षेत्र में एक नवविवाहिता को घर में न घुसने देने व गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित नवविवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत सात के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें बस्ती जनपद के परशुरामपुर क्षेत्र के रघवापुर गांव निवासी पूनम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वर्ष 2021 में उसकी शादी अर्जुन वर्मा पुत्र श्याम बिहारी वर्मा निवासी नगर पंचायत बभनान के साथ हुई थी। विदाई के समय ही दहेज में कार व दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की गई। जब मैं ससुराल पहुंची तो दहेज के लिए मेरे पति अर्जुन वर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि तब से आज तक उसे परेशान किया जा रहा है मामला जब चरम पर पहुंच गया तो आज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराना पड़ा।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.