बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आवश्यक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा, सतीश सोनकर गेस्ट हाउस संगठन के अध्यक्ष मनोनीत

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आवश्यक बैठक सम्पन्न, संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा

सतीश सोनकर गेस्ट हाउस संगठन के अध्यक्ष मनोनीत 



बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक मालवीय रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि व्यापार मंडल की ताकत बढ़ाने के लिए व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठान पर जाकर संवाद करें। इस अवसर पर सतीश सोनकर को गेस्ट हाउस संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नदीम तबरेज अहमद, अश्विनी कुमार कसौधन, नीरज कसौजन, आशुतोष मिश्रा, अमरदीप पांडे को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। प्रभात सोनी को नगर अध्यक्ष, पवन कुमार को पाकरडाड़ कस्बे का अध्यक्ष, तथा कृष्णजी को महामंत्री बनाया गया। इसी क्रम में कन्हैया लाल अग्रहरि को गायघाट बाजार का कस्बा अध्यक्ष बनाया गया। सुनील कुमार गुप्ता को आने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया। सभी नये सदस्यों और पदाधिकारियों का जिला मंहामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, कुंदन वर्मा, डब्बू श्रीवास्तव, अदालत प्रसाद आदि ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष ने नये सदस्यों और पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.