टीएससीटी ने पात्र लाभार्थियों में कन्यादान चेक का किया वितरण,251 परिवारों को 55 हजार की शगुन राशि सौंपी

टीएससीटी ने पात्र लाभार्थियों में कन्यादान चेक का किया वितरण,251 परिवारों को 55 हजार की शगुन राशि सौंपी 



यूपी, बस्ती। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) के संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य एवं सह-संस्थापक सुधेश कुमार पाण्डेय तथा संजीव राजजक के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 251 पात्र परिवारों को ₹55,000 (पचपन हजार रुपये) की कन्यादान सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की जा रही है।


इसी क्रम में बस्ती जनपद को कुल 06 चेक प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक लाभार्थी की शादी पूर्व में हो जाने के कारण शेष 04 पात्र परिवारों को चेक वितरित किए गए। चेक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में अशोक कुमार यादव, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार एवं मनोज कुमार उपाध्याय शामिल रहे।


कार्यक्रम का आयोजन केडीसी ग्राउंड, बस्ती में किया गया।


जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि यह राशि मात्र एक रुपये प्रति कन्या की दर से एकत्रित सहयोग से तैयार की जाती है, जिससे प्रत्येक पात्र परिवार को ₹55,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

कार्यक्रम में प्रवक्ता राजेश कुमार ने इसे टीएससीटी की एक बड़ी सामाजिक उपलब्धि बताया। वहीं मंडल सह-संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में कन्यादान सहायता राशि को बढ़ाकर ₹5 लाख तक करने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर आईटी सेल प्रभारी रजनीश मिश्र, कन्यादान प्रभारी अवधेश कुमार, जिला सह-संयोजक लक्ष्मन लाल, अमर चंद वर्मा, राहुल राव, मुरलीधर, शैलेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.