मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राम रेखा मंदिर प्रांगण में एक दूसरे के बंधन में बंधे 152 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राम रेखा मंदिर प्रांगण में एक दूसरे के बंधन में बंधे 152 जोड़े

 बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा के रामरेखा मंदिर में आज सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। नव विवाहित जोड़ों को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता,CDO जयदेव सीएस,SDM विनोद कुमार पांडेय, BDO सुनील कौशल और  भाजपा विधायक अजय सिंह सहित तमाम अन्य जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया।समाजकल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडेय ने बताया कि 152 जोड़ो में 4मुस्लिम जोड़ो की भी सगाई कराई गई है।

 नव विवाहित जोड़ों के विवाह कार्यक्रम के लिए जिला समाज कल्याण विभाग  द्वारा भव्य तैयारी की गई थी। भाजपा विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ऐसे कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इतनी बड़ी योजना ला कर  गरीबों का उद्धार किया है और उनका कल्याण किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.