सम्मानित किये गये नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष

 सम्मानित किये गये नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष

बस्ती। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी रामनगर मंडल के बूथ अध्यक्षों सम्मान समारोह रामनगर के ब्लाक सभागार में मंडल अध्यक्ष श्यामनाथ चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष व रामनगर मंडल के मंडल चुनाव अधिकारी अश्वनी उपाध्याय रहे। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशकांत सिंह के प्रतिनिधि प्रशांत सिंह अध्यक्ष निर्माण समिति रामनगर ब्लॉक, मंडल महामंत्री गिरिजेश कुमार मिश्रा , गिरिजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये अश्विनी उपाध्याय ने सभी नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों से कहा कि कि आप संगठन की नींव हो,आप के प्रयास से ही 2014 से लगातार हम केंद्र में सरकार में है और 2017 से हम प्रदेश में सरकार में है। आप सभी के प्रयास से आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल है,उन्होंने सभी नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का आग्रह किया कि वे पार्टी के नीति, कार्यक्रम को जनता तक ले जाय और पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल करें। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.