कंस वध की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

 कंस वध की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता 

आनन्द धर द्विवेदी 

दुबौलिया। विकास खंड के बैरागल पूरेउपाध्याय में आयोजितनौ दिवशीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में पं. प्रदीप पाण्डेय जी महराज ने ने रविवार को श्रीकृष्ण व कंस के युद्ध की कथा का वर्णन किया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए छल से कंस ने मथुरा से उन्हें बुलाया। कंस के बुलाने पर श्रीकृष्ण व बलराम मथुरा पहुंचे। वहां कंस ने उन्हें मारने का प्रबंध किया था। इसके बाद वह खुद कृष्ण पर प्रहार करने लगा। काफी देर तक कंस और श्रीकृष्ण के बीच युद्ध चला। इसके बाद भगवान ने मामा कंस का वध कर दिया। कंस वध की कथा को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके अलावा गायक सागर ने अपनी मधुर आवाज से कथा में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत की कथा सच्ची भक्ति के साथ सुनीं।इस मौके पर मुख्य यजमान हृदय राम पाठक एवं कुशलालती पाठक,राम मनी उपाध्याय, रमेश्वर उपाध्याय,आलोक, हर्षित, संकल्प, संस्कार मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.