जेडी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर सजा भव्य मेला, बच्चों ने खेलकूद, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

जेडी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर सजा भव्य मेला, बच्चों ने खेलकूद, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

आनन्द धर द्विवेदी 

दुबौलिया बाजार (बस्ती)। विशुनपुरा दुबौलिया बाजार स्थित जेडी इंटरनेशनल स्कूल एवं जेडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस (चिल्ड्रन्स डे) के अवसर पर विशाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया।


विद्यालय परिसर में खानपान, खेलकूद और मनोरंजन से जुड़े विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। बच्चों ने स्टॉलों पर जमकर खरीदारी की और चाट, पकौड़ी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। मेले में बच्चों की चहल-पहल और उत्साह देखते ही बन रहा था।


इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन आशा दुबे, डायरेक्टर राकेश दुबे, भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को मनोरंजन, आपसी मेलजोल और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का यादगार अवसर प्रदान किया।







Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.