जनसुनवाई में अवैध खनन की शिकायत, कार्रवाई की मांग

जनसुनवाई में अवैध खनन की शिकायत, कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट : आनंदधर द्विवेदी

दुबौलिया(बस्ती)। तहसील हर्रैया क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरदिया लोहौर निवासी चंदन सिंह ने उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत दर्ज कर अवैध खनन पर रोक लगाने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बरदिया लोहौर में खनन पट्टे की निर्धारित सीमा से बाहर जाकर बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खनन कार्य के कारण कृषि भूमि, ग्रामीण मार्गों तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन जारी है।

चंदन सिंह ने अपनी शिकायत में कई गाटा संख्याओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि निर्धारित क्षेत्र के अतिरिक्त भूमि से भी मिट्टी निकाली गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा खनन कार्य को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

यह शिकायत 7 जून 2026 को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की गई है। मामला राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित है तथा अब शिकायत के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित कर दिया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.