वेदमणि सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर 22 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

वेदमणि सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर 22 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

आनन्दधर द्विवेदी 

दुबौलिया (बस्ती)। स्मृतिशेष श्री वेदमणि सिंह की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर 22 सितंबर 2026, मंगलवार को ग्राम एवं पोस्ट बेमहरी (दुबौलिया बाजार), जनपद बस्ती में आयोजित होगा।


शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।

कार्यक्रम में डॉ. के.पी. सिंह (चीफ फार्मासिस्ट), डॉ. सर्वेश कुमार सिंह (हड्डी जोड़ एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ), डॉ. शुभम सिंह (मुख एवं दन्त रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अमन सिंह (एम.डी. फिजिशियन) सहित चिकित्सकीय टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने तथा इच्छुक लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।

स्मृतिशेष श्री वेदमणि सिंह की स्मृति में आयोजित यह शिविर जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

“पुण्यतिथि पर जनसेवा की पहल, बेमहरी में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर” सम्पर्क सूत्र - 7007907832, 7007051300

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.