सुशील हीरो परिवार ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

सुशील हीरो परिवार ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, मनोरंजन के साथ संस्कार और जीवन-मूल्यों की मिली सीख

बस्ती। स्टेशन रोड स्थित सुशील हीरो की ओर से समस्त स्टाफ के लिए विशेष मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुशील हीरो परिवार के सदस्यों और स्टाफ को ‘हनुमान अंश’ फिल्म दिखाई गई। फिल्म को लेकर स्टाफ में खासा उत्साह रहा और सभी ने पूरे उत्साह के साथ फिल्म का आनंद लिया।


फिल्म के माध्यम से साहस, आत्मविश्वास, सत्य, सेवा, कर्तव्य, संस्कार और अच्छे कर्मों जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों की प्रेरणा मिली। मनोरंजन के साथ फिल्म ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक-आध्यात्मिक मूल्यों को समझने का अवसर भी प्रदान किया।


फिल्म प्रदर्शन के दौरान सुशील हीरो परिवार में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल रहा। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस तरह की गतिविधियां कर्मचारियों को तनावमुक्त वातावरण देने के साथ उनके मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में भी सहायक होती हैं।

कार्यक्रम में सुशील हीरो के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव, डीएसएम विपिन जायसवाल, नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार और सेल्स मैनेजर सुनील कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा। प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने भी समस्त स्टाफ के साथ फिल्म देखी।


इस अवसर पर प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों को केवल कार्य तक सीमित रखने के बजाय उन्हें मनोरंजन, संस्कार, रचनात्मक गतिविधियों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना भी सुशील हीरो की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सुशील हीरो परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी इसी तरह की ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.