सुशील हीरो के शशांक अग्रवाल को मिला ‘वर्चस्व’ पुरस्कार
बस्ती। हीरो मोटोकॉर्प के बनारस एरिया/रीजनल ऑफिस की ओर से आयोजित ‘वर्चस्व’ सेमिनार एवं डीलर मीट में सुशील ऑटोमोबाइल (सुशील हीरो), स्टेशन रोड बस्ती के शशांक अग्रवाल को उत्कृष्ट बिक्री प्रदर्शन और बेहतर कस्टमर सर्विस एक्सपीरियंस के लिए ‘वर्चस्व’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हीरो मोटोकॉर्प के उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प से जुड़े डीलर पार्टनर, चैनल डिस्ट्रीब्यूटर और अधिकारियों की मौजूदगी रही। पुरस्कार मिलने पर उपस्थित सभी लोगों ने शशांक अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।
शशांक अग्रवाल को बधाई देने वालों में अमित ऑटो परशुरामपुर के रजनीश वर्मा, पीपी मोटर सिकंदरपुर के प्रवीण पाठक, बजरंगबली के अवधेश सिंह, ढाबा के कक्विंदर सिंह, कुमार ऑटोमोबाइल हर्रैया के अमित श्रीवास्तव, अभिषेक हीरो के अभिषेक सिंह, आरती हीरो जिनवा के शिव शंकर, कुमार ऑटो हलवा बाजार के राजकुमार वर्मा, आरबी ऑटोमोबाइल गौर के संजीव कुमार, बलवंत ऑटोमोबाइल भानपुर के बलवंत सिंह तथा यस यस हीरो बभनान के फिरोज अहमद शामिल रहे।
पुरस्कार मिलने के बाद शशांक अग्रवाल के शोरूम पहुंचने पर सुशील हीरो परिवार के स्टाफ ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सुशील हीरो परिवार की ओर से पवन श्रीवास्तव समेत स्टाफ ने खुशी जताई। प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल ने भी शशांक अग्रवाल को आशीर्वाद देते हुए पूरे स्टाफ के प्रति स्नेह व्यक्त किया।
