बस्ती:अमहट पुल पर डबल डेकर बस पलटी,कई घायल
बस्ती। जिले के अमहट पुल पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। बस पुणे से आ रही थी वह अमहट पुल पर पलट गई।
मिली जानकारी के अनुसार इस बस में लगभग 100 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया व रास्ते को खाली कराया। अभी तक इस हादसे में किसी की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने नहीं की है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल है।
