बस्ती: एसपी आशीष श्रीवास्तव के हाथों प्रमोद ओझा को मिला हाइवे के देवदूत का सम्मान

बस्ती: एसपी आशीष श्रीवास्तव के हाथों प्रमोद ओझा को मिला हाइवे के देवदूत का सम्मान 




बस्ती। फोरलेन पर होने वाले हादसों में घायलों की मदद में फरिस्ता बन कर पहुंचने वाले हाईवे के देवदूत कहे जाने वाले प्रमोद ओझा को सोमवार को बस्ती में यूपी लाइब टूडे के स्थापना दिवस पर पर आयोजित सम्मान समारोह में हाईवे के देवदूत का सम्मान पत्र मिला।इसके पूर्व भी प्रमोद ओझा डीआईजी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अपने सकारात्मक सोच और काबिलियत के बल पर सम्मानित हो चुके हैं।

प्रमोद ओझा मूलत हरैया थाना क्षेत्र के रजौली ओझा गांव के निवासी हैं एवं कप्तानगंज से हिन्दुतान समाचार पत्र के संबाददाता हैं। उनके द्वारा फोरलेन पर होने वाले हादसों में घायलों की मदद दशकों से की जा रही है। उनके द्वारा न सिर्फ घयलो को उपचार के लिए अपनी निजी कार से अस्पताल पहुंचाया जाता है बल्कि मौजूद रहकर परिजनों के पहुंचने तक उनकी देखरेख भी कराई जाती है। यही नहीं हादसा होने पर स्थानीय लोग एंबुलेंस के बजाय हाईवे के देवदूत कहे जाने वाले प्रमोद ओझा को सूचना देते हैं। उनके द्वारा फरिस्ते के रूप मे त्वरित घटना स्थल पर पहुंच कर मदद में त्वरित निर्णय कि पुलिस और पब्लिक दोनों कायल रहती है। प्रमोद ओझा कहते हैं कि दो दशक पूर्व मैंने भी अपने एक परिवार के मुखिया बाबा को खोया है। उनको खोने का गम आज भी दुर्घटना के समय ताजा हो जाता है। 

जिसके चलते उपचार के अभाव और अस्पताल पहुंचने मे देरी में अपने बाबा की तरह किसी और परिवार के सदस्य को खोना नहीं चाहता और घायलों की मदद का मुहिम चला रहा हूं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.