बस्ती:कप्तानगंज के 08 विद्यालयों व 20 गाँवो में हुआ कोविड वैक्सीनेशन
827 लोगो को लगाया गया कोविड का टीका
शासन के निर्देश के क्रम में स्वास्थ्य विभाग को 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोविड का टीका का लगाया जा रहा है।
जिसमें कप्तानगंज क्षेत्र के औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा, मां गायत्री इंटर कॉलेज नकटीदेई,अन्नपूर्णा एकेडमी मानपुर, रामप्यारे चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई,पंडित चतुर्भुज त्रिपाठी विमला देवी इंटर कालेज नकटीदेई,भगवती प्रसाद इंटर कालेज बिहरा,जनता इंटर कालेज पोखरा,महंत ईश्वरदास माध्यमिक विद्यालय बनहरा एवं गोपियापार,अकलाखोर,मदनपुरा,रखिया,कप्तानगंज गांव,रमवापुर खुर्द,पिनेसर,पटखौली राजा,तिलकपुर,कल्यानपुर,बेलसड,तेलियाडीह,मेढ़उआ,पगार,कोइलरा,बैसोलिया,गुवांव,भटहा,गडहा,पिलखांव व सीएचसी कप्तानगंज में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई।
कप्तानगंज सीएससी के अंतर्गत कुल 827 लोगों को वैक्सीन लगी।
