बस्ती: कप्तानगंज सीएचसी के अंतर्गत 1009 लोगों को लगी वैक्सीन

बस्ती: कप्तानगंज सीएचसी के अंतर्गत 1009 लोगों को लगी वैक्सीन





जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कप्तानगंज डॉ0 एमके चौधरी के नेतृत्व में व प्रदीप पाण्डेय के पर्यवेक्षण में निरंतर कोविड वैक्सीनेशन का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अंतर्गत अन्नपूर्णा एकेडमी मानपुर, रामप्यारे चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नकटीदेई, राम चौधरी नेशनल इंटर कॉलेज खेमराजपुर सहित क्षेत्र के गाँवो में क्रमशः पेडार पुरवा,कुसमौर,खजुरिया मिश्र,खौपोखर,बढ़नी,हडही,पेना,मरवटिया तिवारी,भरथा पुर, करचोलिया,रानीपुर, मांझा, पटखौली बॉबू,जसईपुर,तेलियाडीह, खरका देवरी,नयकापार,खदरा, जगदीशपुर,रौताइनपुर, महुरैया,रमवापुर कला,सरैया मिश्र,सडसिया में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 1009 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमके चौधरी ने बताया कि आज फ्रंटलाइनर्स को बूस्टर डोज लगाना प्रारंभ हुआ है। जिसमें देर शाम तक कुल 118 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.