टुल्लू पंप में उतरे करंट से चौकीदार की मौत आनन्दधर द्विवेदी

 टुल्लू पंप में उतरे करंट से चौकीदार की मौत

(आनन्दधर द्विवेदी)

दुबौलिया। थाना क्षेत्र के पकड़ी बख्तावर गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगे टुल्लू पंप में करंट उतरने से उसकी चपेट में आए 52 वर्षीय चौकीदार त्रिभुवन की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि त्रिभुवन घर में लगे टुल्लू पंप के पास किसी काम से गए थे। इसी दौरान पंप में उतरे करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।



घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चौकीदार की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.