कल बस्ती आएंगे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

कल बस्ती आएंगे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य



समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री भी रहेंगे मौजूद

कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं जनसभा को करेंगे संबोधित


बस्ती। केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार नितिन गड़करी 06 जनवरी गुरूवार को 03.25 बजे अयोध्या से हेलीकाप्टर द्वारा मखौड़ाधाम आयेंगे। यहॉ पर एन.एच. की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे तथा जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 4.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी बी.आई.पी. ने दी है। 

 उन्होने बताया कि इस अवसर पर उ0प्र0 शासन के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे। वे अयोध्या से 03.25 बजे हेलीकाप्टर से मखौड़ाधाम आयेंगे तथा मा. केन्द्रीय मंत्री के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगें। 

  इस अवसर पर उ0प्र0 सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् 04.30 बजे से गोण्डा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.