उप जिला अधिकारी आनंद श्रीनेत ने गांव का भ्रमण कर टीकाकरण केंद्रों का किया जांच
नगर बाजार शकील खान
यूपी बस्ती। विकासखंड बस्ती सदर के ग्राम सियरापार में उपजिलाधिकारी सदर आनंद श्रीनेत द्वारा गांव में भ्रमण कर टीकाकरण का जांच किया गया । उप जिला अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है । जिसमें सभी ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने की जरूरत है जिससे हम सब इस भयंकर महामारी से बच सकते हैं
उसका मात्र उपाय हमारी जागरूकता है । हम जितने जागरूक होंगे, बीमारी हमसे इतनी दूर जाएगी सभी ग्रामीणों से आग्रह किया की परिवार के हर सदस्य को आप जरूर वैक्सीनेशन करवाएं । जिस से आने वाला कल सुरक्षित हो और हम पर इस बीमारी का गंभीर असर ना पड़े और पूरा गांव और पूरा परिवार खुशहाल हो यह सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो खुद ही आपके घरों तक चल कर जा रही है आप लोगों से अपील है की आप लोग वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। लेखपाल संजय श्रीवास्तव ने बताया हमारी जागरूकता से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है लापरवाही कतई ना करें, जिससे हम और हमारा परिवार हमारा गांव सुरक्षित रहे । आप सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। एएनएम गुलावती प्रधान प्रतिनिधि सभा चौधरी,कोटेदार पति राम, पंचायत सहायक दीक्षा पटेल, रोजगार सेवक रीना चौधरी, सफाई कर्मी आनंद दास, सहयोगी जमुना प्रसाद, सभी ग्रामीणों ने बहुत ही सहयोग दिया जिससे वैक्सीनेशन आसानी से कराया जा रहा है ।
