सड़क हादसे में घायल तहसील कर्मी को हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा ने पहुंचाया अस्पताल
कप्तानगंज। फोरलेन पर बीती रात हरैया से मोटरसाइकिल से घर जा रहे तहसील कर्मी राम प्रकाश महराजगंज के तेलियाडीह के पास छुट्टा पशु से टकरा कर घायल हो गये।काफी देर तक सरकारी सिस्टम काम नहीं आया।
घटना स्थल पर पहुंचे लोग ऐम्बूलेस को फोन मिलाते रहे लेकिन ऐम्बूलेस नहीं मिली। दुर्घटना की सूचना हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा को हुई तो वह अपनी कार से जा पहुंचे और त्वरित निर्णय लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पता चला कि घायल हरैया तहसील के बाबू राम प्रकाश जी है। इसकी सूचना जब प्रशासनिक जिम्मेदारों को हुई तो आनन फानन में तहसीलदार हरैया और नायब तहसीलदार हरैया निखिलेश वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी कप्तानगंज में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।इस दौरान प्रशासनिक जिम्मेदार तहसीलदार हरैया और नायब तहसीलदार घंटों अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं रेफर होने के बाद भी काफी देर ऐम्बूलेस रोडा बनी रही। प्रमोद ओझा द्वारा त्वरित घायल को अस्पताल पहुंचाने की सराहना तहसीलदार हरैया और नायब तहसीलदार हरैया निखिलेश वर्मा ने की। बता दें प्रमोद ओझा सड़क हादसे में घायलों के लिए फरिस्ता बन कर पहुंचते हैं।और अपने निजी साधन से उपचार के लिए भी पहुंचाते हैं।उनके त्वरित निर्णय का पुलिस, पब्लिक और चिकित्सक हर कोई कायल है।
