14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर वाहनों का डायवर्जन
चौदह कोसी परिक्रमा के अवसर पर जनपद अयोध्या शहर/धाम के अन्दर वाहनों का डायवर्जन 01-11-2022 को समय रात्रि 20.00 बजे से चौदहकोसी परिक्रमा समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।
अम्बेडकरनगर गोसाईंगंज से अयोध्या शहर आने वाले भारी वाहनों को गोसाईंगंज तिराहे से भीटी चौराहा से पिपरी जलालपुर होकर सुल्तानपुर रोड होकर जायेंगे।
टाण्डा माया बाजार से आने वाले सभी प्रकार के वाहन को पूराबाजार तिराहे से इटौरा चौराहा होते हुए थाना पूराकलन्दर होकर सुल्तानपुर रोड पर जायेगें।
देवकाली बाईपास से दर्शननगर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
अग्रसेन चौराहा से रामनगर तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
मकबरा तिराहा से रामनगर तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
सहादतगंज बूथ नं0 1 से सहादतगंज हनुमानगढ़ी व रोडवेज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
गुदड़ी चौराहा से धारा रोड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
गुप्ता होटल तिराहा से गैस गोदाम की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
साकेत पेट्रोल पम्प से हनुमानगुफा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
आसिफबाग चौराहे से साथी तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहे कि तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
लकड़मण्डी चौराहा से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
शहर क्षेत्र से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन देवकाली बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे।
जनपद अम्बेडकरनगर जाने वाले चार पहिया वाहन शान्ति चौक से होकर सुल्तानपुर रोड पूराकलन्दर थाने से पहले इटौरा होकर पूराबाजार होते हुए जायेंगे

.jpg)
