तहसील हर्रैया में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस कल
बस्ती। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में 05 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे से आयोजित होगा।
उक्त जानकारी एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र ने दी है।
इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसी प्रकार अन्य तहसीलो पर भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा तथा लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
