पिकअप चोरी करते हुए चोर की गतिविधियां सीसी टीवी कैमरे में कैद
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया में किराने की दुकान के सामने खड़ी पिकअप का सोमवार देर रात चोरी का मामला सामने आया है।
बनहा गांव के निवासी रामदेव पुत्र शालिकराम में कप्तानगंज थाने पर प्रार्थना पत्र देकर जानकारी दी कि
07 नवंबर की मध्य रात करीब 2 बजकर 25 मिनट पर सड़क पर स्थित मेरी दुकान राजबहादुर मौर्य किराना स्टोर के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप UP 51AT 2760 अज्ञात चोर चुरा ले गए।
प्रार्थना पत्र में रामदेव ने जिक्र किया है कि चोरी करते हुए चोर की सारी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी कप्तानगंज सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है पुलिस टीम जांच में लगी है। जिस के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
