कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सरयू नदी में किया स्नान

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सरयू नदी में किया स्नान



पद्मपुराण में बताया गया है कि भगवान विष्णु कार्तिक मास में मत्स्य रूप में पवित्र नदियों और जल स्रोत में वास करते हैं,

कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किसी नदी या तालाब में दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में किसी नदी या तालाब में दीपक प्रज्वलित करें। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है।

आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दुबौलिया क्षेत्र के सरयू नदी मे श्रधालुओ ने आस्था की डुबकी लगाई एवं गौदान,अन्न दान व कढाई चढा कर मनौती मांगी।आज के दिन मेले का भी आयोजन होता है।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में दुबौलिया क्षेत्र के लोगों ने सरयू नदी के किनारे स्नान किया ईश्वर से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

सरयू नदी के किनारे श्रद्धालुओं के स्नान के अवसर पर दुबौलिया पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था मे मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.