नेशनल खो खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले बालक व बालिका वर्ग के कप्तान का हुआ स्वागत

नेशनल खो खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले बालक व बालिका वर्ग के कप्तान का हुआ स्वागत


32वी सब जूनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग का बेहतर प्रदर्शन


यूपी का प्रतिनिधित्व करने वालें बस्ती जिले कप्तान ने बढ़ाया मान


बालिका वर्ग में नैंसी चौधरी व बालक वर्ग में अब्दुल रहीम हैं कप्तान



महाराष्ट्र के सतारा जिले में 32वी सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे बालिका व बालक वर्ग के कप्तान के आगमन पर शुक्रवार की देर रात कप्तानगंज चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ।

32वी सब नेशनल खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश के सतारा जिले में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे बालक वर्ग के अब्दुल रहीम निवासी कोठवा भरतपुर बस्ती एवं बालिका वर्ग की कप्तान नैंसी चौधरी निवासी रेहरवा कप्तानगंज का कप्तानगंज चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पूरे प्रदेश से 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन गाजियाबाद में किया गया था। जिन्हें नेशनल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला।

खास बात यह है कि पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले दोनों खिलाड़ी बस्ती से हैं बालिका वर्ग की कप्तान नैंसी चौधरी एवं बालक वर्ग के कप्तान अब्दुल रहीम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम ने नेशनल खो खो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर पूरे देश तीसरा स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश खो खो प्रतियोगिता के मुख्य टीम मैनेजर केके चौधरी ने बताया कि यह बस्ती जिले के लिए गौरव की बात है कि पहली बार टीम नेशनल खेलने का मौका पाई और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बस्ती के होनहार खिलाड़ियों का कप्तान के रूप में चयन हुआ।

देर रात दोनों कप्तानों के आगमन पर कस्बे के लोगों ने उत्साहवर्धन करते हुए जोरदार स्वागत किया।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.