दुबौलिया क्षेत्र के खुशहालगंज मे रामलीला मैदान में शुरू हुई रामलीला

दुबौलिया क्षेत्र के खुशहालगंज मे रामलीला मैदान में शुरू हुई रामलीला


एक्स्प्रेस मॉर्निंग 

बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के खुशहालगंज में स्थित राम लीला मैदान में आदर्श रामलीला समिति द्वारा सोमवार की रात रामलीला मंचन के प्रथम दिन नारद मोह प्रसंग का सुंदर मंचन किया गया।

जिसमे स्थानीय कलाकारों के सुंदर मंचन ने लोगों का मन जीत लिया।

आदर्श राम लीला समिति खुशहालगंज द्वारा विगत कई वर्षों से राम लीला का मंचन किया जाता है।

गांव व क्षेत्र के जन सहयोग से आयोजित राम लीला का यह कार्यक्रम 07 नवम्बर की देर रात शुरू हुआ एवं कार्यक्रम का समापन 14 नवंबर को होगा।

उक्त जानकारी देते ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने बताया कि आदर्श रामलीला समिति खुशहाल गंज के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से या कार्यक्रम आयोजित होता है। धर्म संस्कृति से जुड़ा ऐतिहासिक एवं पौराणिक रामलीला का मंचन क्षेत्र के कलाकारों द्वारा किया जाता है विगत कई वर्षों से इस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है समय से पहुंचकर रामलीला मंचन का आनंद उठाएं।

इस मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक जीत बहादुर सिंह,गिरजेश सिंह,राम प्रताप सिंह,इंद्रनाथ सिंह,ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ,रघुनाथ सिंह ,राजकुमार सिंह, जीत बहादुर सिंह, अमरपाल सिंह,रामलीला संचालक अमर बहादुर सिंह,बीरेंद्र पाल सिंह, बिपिन सिंह, अखंड प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, विशाल सिंह, शुभम सिंह, राहुल सिंह, विनोद यादव, मनोज यादव, तेजभान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.