बस्ती क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ बस्ती महोत्सव का आगाज

 बस्ती महोत्सव का आगाज बस्ती क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, आईजी आर.के. भारद्वाज, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार देश की संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। बस्ती महोत्सव उसी श्रृंखला की एक कड़ी है। इसके द्वारा हम बस्ती की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना सकते हैं।

     मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा कि राजा दशरथ द्वारा कराए गए मखौड़ा धाम में पुत्रेष्टि यज्ञ, हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान आचार्य रामचंद्र शुक्ल, आधुनिक हिंदी के सशक्त हस्ताक्षर सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने जनपद बस्ती की धरती को वर्षों से गौरवान्वित किया है। हम सभी को इस परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। विशेष अवसरों पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से हम ऐसा कर सकते हैं। आईजी आर.के. भारद्वाज ने कहा कि पौराणिक, ऐतिहासिक एवं साहित्यिक दृष्टिकोण से जनपद बस्ती काफी समृद्ध है। हमें युवा पीढ़ी को इस वरासत से अवगत कराने के लिए बस्ती महोत्सव जैसे आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए।

        आयोजन समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि बस्ती की समृद्धशाली वरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बस्ती महोत्सव का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा। बस्ती महोत्सव में स्थापित कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से हम जनपद की विकास यात्रा को जन सामान्य के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में भाग लेकर इसका आनंद उठाएं तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित उत्पादों की खरीदी करें। बस्ती महोत्सव के सफल संचालन के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचितमोहन तिवारी तथा अशोक मिश्रा मुस्तैदी से देर रात तक जमे रहे। 

       पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बस्ती महोत्सव की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए आगे भी इसके आयोजन को जारी रखने का अनुरोध किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों एवं जन सामान्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरि प्रसाद द्वारा अवध क्षेत्र का प्रसिद्ध फरूआही नृत्य प्रस्तुत किया गया। रिद्म एकेडमी के कलाकारों द्वारा राम दरबार की झाकी प्रस्तुत की गयी। वन्दना श्री गु्रप के द्वारा बृज की होली और मयूर नृत्य प्रस्तुत किया गया। 

     

कार्यक्रम का समापन वालीबुड नाइट गोपाल तिवारी द्वारा गीत प्रस्तुत करके किया गया। इस अवसर पर रिदम एकेडमी की डायरेक्टर डॉक्टर श्रेया, सीआरओ नीता यादव, दिशा समिति के सदस्य जगदीश शुक्ला, प्रज्ञा पूजन भंडार के राम कमल सिंह, राजेश श्रीवास्तव, चित्रांश क्लब की अर्चना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, योगेश शुक्ला, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, बीएससी डॉक्टर इंद्रजीत प्रजापति, श्री प्रकाश पांडे तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.