बनकटी ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में बच्चों ने देखा चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण

बनकटी ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में बच्चों ने देखा चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण

आपको बता दें बनकटी ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में आज चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाई गया। भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साक्षी आज परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी बने। आज शाम को चंद्रयान-3 का चांद पर उतरने को यादगार बनाने के लिए पहली बार परिषदीय विद्यालय समेत समस्त शिक्षण संस्थानों को खोले जाने का आदेश दिया गया था। जिसके क्रम में  विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने कहा कि आज का दिन पूरे देश के लिए गर्व का दिन है यह दिन अंतरिक्ष के क्षेत्र में स्वर्णाक्षरों में दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 का उतरना एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगाएगा, इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी केदारनाथ कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सहित     विद्यालय के समस्त स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.