यूपी में है रामराज्य-ओमप्रकाश राजभर

 यूपी में है रामराज्य-ओमप्रकाश राजभर

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरा चौराहे पर कार से रौंद कर हत्या करने के मामले में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि पुलिस और पीडित परिवार को आमने-सामने बैठ कर बातचीत की गई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. जो धाराएं मुकदमे में लगनी चाहिए थी पुलिस द्वारा वह धाराएं मुकदमे में लगाई गई हैं. ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से पूछा कि क्या हुआ पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं तो पीड़ित परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने का बताया कि पिछली सरकारों में सपा की सरकार में 815 दंगे हुए बसपा की सरकार में लगभग 600 दंगे हुए . ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछले 7 साल में ना कहीं दंगा हुआ है ना कहीं कर्फ्यू लगा. छिटपुट घटनाएं लगभग लगभग हर सरकार में होती. जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनकी सरकार में कार्रवाई तक नहीं होती थी. अपराधी छुट्टा सांड की तरह घूमते. अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था. अपराधियों को संसद और विधायक बनाकर संसद भवन भेज दिया जाता।

आज स्थिति यह है कि अगर कोई भी अपराधी अपराध करता है कानून को अपने हाथ में लेता है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई हो रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.