कर्मा देवी पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के आगमन के पूर्व करमादेवी पीजी कालेज का किया गया निरीक्षण
आपको बता दें जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के आगमन के पूर्व करमादेवी पीजी कालेज का निरीक्षण किया गया तथा व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित निर्देशित किया गया। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग से अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

