मुंडेरवा बाजार में किसान शहीद दिवस पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि

 मुंडेरवा बाजार में किसान शहीद दिवस पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि 

बस्ती। जनपद के मुंडेरवा बाजार में भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंडेरवा चीनी मिल आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। 

बुद्धवार को शाम लगभग 4 बजे तक चले किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में महादेवा विधायक दूध राम, भाकियू उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, प्रदेश सचिव राम सिंह जगराम चौधरी, और कई अन्य किसान नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। इस आयोजन ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि किसान अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर सजग हैं।



 भारतीय किसान यूनियन ने यह साफ संदेश दिया कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.