ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत,एक गंभीर रूप से घायल 




उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर-केशवापुर-पैकोलिया मार्ग पर मछौइया पुल के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथूआ गांव निवासी मंशाराम 35 पुत्र विश्वनाथ एवं मस्तराम 30 पुत्र स्वर्गीय रामपाल सहित सुमित 21 पुत्र स्वर्गीय रामनिवास केशवापुर से संसारीपुर के पास ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहे थे अभी वह मछूइया पुल के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मंशाराम और मस्तराम की मौके पर दबकर मौत हो गई जबकि मौजूद लोगों ने घायल सुमित को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।

सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.